स्तनपान कराने वाली मां को कितनी कैलोरी खानी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 14:15

स्तनपान कराने वाली मां को, लगभग 450 से 500 अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही स्तनपान कराने वाली मां को दो स्नैक्स और तीन वक्त के भोजन के साथ ये कैलोरी लेनी चाहिए। इससे ही बच्चे में कैलोरी की सही मात्रा पहुंचती है।

स्तनपान कराने वाली मां को क्या खाना चाहिए-

दूध (Milk) जरूर लें-
स्तनपान कराने वाली मां को अपने खाने में दूध जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप दूध, दही या पनीर को शामिल करना चाहिए। इससे ही बच्चे में कैलोरी पहुंचती है और उसके विकास में मददगार साबित होती है।
कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) देगा अधिक कैलोरी-
स्टार्च कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। स्टार्च में पाए जाने वाला फाइबर बच्चे की त्वचा और हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होते हैं, साथ ही बच्चे में कैलोरी की मात्रा को भी पूरा करते हैं। स्टार्च के लिए आप चावल, मिक्स अनाजों के आटे से बनी रोटी, आलू, सूजी, जौ(Oats), ब्रेड आदि खा सकती हैं।
प्रोटीन (Protein) की होती है सख्त जरूरत-
स्तनपान कराने वाली मां को प्रोटीन की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। इसके लिए मां अपने आहार में दाल, फलियां, अंडा, मछली, मांस, मेवे आदि को शामिल कर सकती है। स्तनपान कराने वाली मां को एक दिन में लगभग 71 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है। मां को प्रोटीन की पूरी मात्रा एक साथ ना ले कर दो से तीन बार में लेनी चाहिए।
फल और सब्जियां (Fruits and Vegetables) हैं सेहतमंद-
स्तनपान कराने वाली मां के आहार में फल और सब्जियां जरूर शामिल होनी चाहिए। फल और सब्जियों के जरीए ही बच्चे में कैलोरी की मात्रा पहुंचती है। आप फलों और सब्जियों में सेब, सेलरी, स्ट्रॉबेरी, पालक, अंगूर, शिमला मिर्च, आलू, प्याज, मक्का, अनानास, एवोकाडो, मटर, आम, बैंगन, कीवी आदि को शामिल कर सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info